Jamshedpur News : जुगसलाई नप अध्यक्ष : सरदार शैलेंद्र सिंह की पत्नी बलबीर कौर ने भरा पर्चा

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन सरदार शैलेंद्र सिंह की पत्नी बलबीर कौर ने भारी समर्थक जत्थे के साथ नामांकन दाखिल कर चुनावी माहौल को गरमा दिया.

पानी, बिजली, सफाई और ट्रैफिक सुधार का वादा

नामांकन में विभिन्न समुदाय के लोगों की दिखी भारी भीड़

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन सरदार शैलेंद्र सिंह की पत्नी बलबीर कौर ने भारी समर्थक जत्थे के साथ नामांकन दाखिल कर चुनावी माहौल को गरमा दिया. उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी राहुल जी आनंद को अपना नामांकन पत्र सौंपा. इस दौरान जुगसलाई के नागरिकों, सिख समुदाय और विभिन्न सामाजिक संगठनों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.

कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा और विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. बलबीर कौर के पति और वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह पूरे कार्यक्रम में सक्रिय नजर आये और समर्थकों का उत्साह बढ़ाते रहे. नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वे पिछले 40 वर्षों से जुगसलाई के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं. वहीं बलबीर कौर ने कहा कि जनता का साथ मिला, तो वे जुगसलाई में यातायात व्यवस्था सुधारने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और नियमित सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >