यंग ब्वॉयज की टीम आठ विकेट से जीती

जमशेदपुर. यंग ब्वॉयज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन दो दिवसीय मुकाबले में एल टाउन को आठ विकेट से हराया.

जमशेदपुर. यंग ब्वॉयज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन दो दिवसीय मुकाबले में एल टाउन को आठ विकेट से हराया. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.1 ओवर में दस विकेट पर 156 रन बनाये. दिलराज सिंह ने 59, कुमार शिवम ने 33 और रवि शर्मा ने 24 रन बनाये. यंग ब्वॉयज के अबरार हसन ने पांच व सुमित सिंह ने तीन विकेट लिये. जवाब में यंग ब्वॉयज की टीम 32.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया. तरण मारवा ने नाबाद 67 रन और सुमित कुमार सिंह ने नाबाद 62 रन बनाये. सुमित कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >