Jsca school league gulmohar win : गुलमोहर ने आरके मिशन सिदगोड़ा को 115 रन से हराया

जमशेदपुर. गुलमोहर हाई स्कूल की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में आरके मिशन सिदगोड़ा को 115 रन से हराया.

जमशेदपुर. गुलमोहर हाई स्कूल की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में आरके मिशन सिदगोड़ा को 115 रन से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को खेले गये मैच में गुलमोहर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए. पीयूष राज ने 46 व अतुल राज ने 44 रन बनाए. आरके मिशन की ओर से आयुष कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में आरके मिशन की टीम 19.4 ओवर में 115 रन पर सिमट गयी. मोहित तंतुबई ने 29 व ओम कुमार ने 29 रन का योगदान दिया. गुलमोहर की ओर से दीपांशु किशन और व सिद्धार्थ कुमार साहू ने दो-दो विकेट चटकाये. अतुल राज प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >