रोमांचक मैच में गुलमोहर ने शिक्षा निकेतन को 13 रन से हराया

जमशेदपुर. गुलमोहर हाई स्कूल की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक रोमांचक मैच में शिक्षा निकेतन को 13 रन से मात दी.

जमशेदपुर. गुलमोहर हाई स्कूल की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक रोमांचक मैच में शिक्षा निकेतन को 13 रन से मात दी. गुलमोहर हाई स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में दस विकेट पर 121 रन बनाये. अंकित सिंह ने 29 रनों की पारी खेली. शिक्षा निकेतन के शिवा कुंडू और सत्यम कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में शिक्षा निकेतन की टीम 19.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गयी. वकार अहमद ने 36 और अविनाश ने 31 रन बनाये. गुलमोहर के ऋषि श्रीवास्तव ने तीन और आयुष ने दो विकेट चटकाये. ऋषि श्रीवास्तव प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >