जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग का खिताब जीत लिया है. शनिवार को कीनन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टाटा सेरसा की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को आठ विकेट से हराया. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 100 रन बनाए. हिमांशु सिंह ने 26 रन की पारी खेली. टाटा सेरसा की ओर से अमित सिंह ने तीन विकेट लिए. जवाब में टाटा सेरसा की टीम ने 13.5 ओवर में दो विकेट पर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिव्यांशु कुमार ने 58 रनों की पारी खेली. निलेश भारती ने एक विकेट लिया. दिव्यांशु कुमार ओझा प्लेयर ऑफ द मैच रहे. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सह जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी, पूर्व सचिव राजेश वर्मा, परवेज खान और तरित घोष शामिल हुए. जेएससीए स्कूल एंड क्लब के प्रतिनिधि डी उमा राव की देखरेख में पूरी लीग का सफल संचालन किया गया।
Jsca b division : टाटा सेरसा ने जीता जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग का खिताब
जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग का खिताब जीत लिया है.
