jsca b division t20 league: टाटा सेरसा ने फ्रेंड्स एकादश को 98 रन से हराया

टा सेरसा की टीम ने मंगलवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स एकादश को 98 रन से हराया.

जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने मंगलवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स एकादश को 98 रन से हराया. टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रन बनाए. मनीष कुमार ने 37 व अभिषेक अग्रवाल ने 33 रन बनाए. राजीव बदुक ने तीन व अतुल राज ने दो विकेट लिये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 11.5 ओवर में दस विकेट पर 44 रन ही बना सकी. अभिषेक अग्रवाल व बाबा त्रिलोकीनाथ सिंह ने दो-दो विकेट लिये. अभिषेक अग्रवाल प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >