Jsca b division : अभिषेक अग्रवाल का ऑलराउंड प्रदर्शन, फ्रेंड्स एकादश जीता

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने रूरल ग्रीन को 114 रन से पराजित किया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने रूरल ग्रीन को 114 रन से पराजित किया. फ्रेंड्स एकादश की टीम की जीत के हीरो अभिषेक अग्रवाल रहे. उन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 52 रन बनाए और दो विकेट भी लिये. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन बनाए. अभिषेक अग्रवाल ने 53 व शुभम ने 43 रनों की पारी खेली. निखिल महाली को दो विकेट मिला. जवाब में रूरल ग्रीन की टीम 16.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गयी. अमित चौबे ने तीन व अभिषेक अग्रवाल ने दो विकेट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >