Jsca b division t-20 league:जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम नौ विकेट से जीती

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर सीसी की टीम 9 विकेट से विजयी रही.

जमशेदपुर. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने गुरुवार को टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया. बुधवार की रात हुई बारिश के कारण यह मैच 15-15 ओवर का खेला गया. नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 57 रन बनाए. अविनाश तिवारी ने 22 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर सीसी ओर से हिमांशु भारद्वाज ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर सीसी की टीम 7.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाकर मैच जीत लिया. समर चौधरी ने 22 रनों की पारी खेली. हिमांशु भारद्वाज प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >