jsca b division league :रोमांचक मुकाबले में जुगसलाई क्रिकेट क्लब ने हिना एलायड को चार रन से हराया

जेएससीए बी डिवीजन लीग में जुगसलाई क्रिकेट क्लब ने हिना एलायड को हराया.

जमशेदपुर. जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम ने बुधवार को टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में हिना एलायड को चार रन से हराया. जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बनाए. संजय कुमार ने 85 रनों की पारी खेली. हिना एलायड के मो अबरार ने दो विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन ही बना सकी. तंजिल-उल-हक ने 69 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर सीसी के कुमार कुशाग्र ने चार विकेट लिये. कुशाग्र प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >