जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को चार विकेट से हराया. एनसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.1 ओवर में दस विकेट पर 92 रन बनाए. समीर कुमार ने 35 रनों की पारी खेली. फ्रेंड्स एकादश की ओर से अमित चौबे ने चार व शिव करण मुर्मू ने तीन विकेट लिये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 22.5 ओवर में छह विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया. हरजिंदर पाल सिंह ने 27 रनों की पारी खेली. एनसीसी की ओर से ध्रुव डे ने तीन व आकाश कुमार ने दो विकेट लिये. अमित चौबे प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
Jsca b division : एनसीसी के खिलाफ फ्रेंड्स एकादश की टीम 4 विकेट से जीती
जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को चार विकेट से हराया.
