Jsca b Division cricket league : उत्कर्ष ओझा की घातक गेंदबाजी, चटकाए छह विकेट

उत्कर्ष ओझा (30/5) की घातक गेंदबाजी की मदद से जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने टाटा सेरसा को जेएससीए बी डिवीजन लीग में पांच विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. उत्कर्ष ओझा (30/5) की घातक गेंदबाजी की मदद से जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने टाटा सेरसा को जेएससीए बी डिवीजन लीग में पांच विकेट से मात दी. टेल्को मैदान में खेले गये इस मैच में टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में दस विकेट पर 143 रन बनाए. अभिषेक अग्रवाल ने 32 रन बनाए. उत्कर्ष ने सात ओवर में 30 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए. जवाब में जमशेदपुर की टीम 25.4 ओवर पांच विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया. हिमांशु भारद्वाज ने 60 व सत्यम सुमन ने 46 रनों की पारी खेली. टाटा सेरसा के अभिषेक अग्रवाल को तीन विकेट मिला. उत्कर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >