रुरल ग्रीन की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया

jamshedpur sports news jsca. टेल्को मैदान में बुधवार को रुरल ग्रीन व एनसीसी के बीच बी डिवीजन क्रिकेट लीग का एक मैच खेला गया.

जमशेदपुर. रुरल ग्रीन की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया. नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में दस विकेट पर 95 रन बनाए. रोशन कुमार राउत ने 33 रनों का पारी खेली. रुरल ग्रीन की ओर से आशीष कुमार ने तीन व रेमंड ने दो विकेट लिये. जवाब में रुरल ग्रीन की टीम 10.3 ओवर में चार विकेट पर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया. सूर्यकांत ने 47 व नवीन सरकार ने नाबाद 24 रन बनाये. आशीष कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >