Jsca B Division Cricket League : नजम की शानदार गेंदबाजी से हिना एलायड की टीम जीती

जमशेदपुर. जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने एआर एकादश को 75 रन से हराया.

जमशेदपुर. जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने एआर एकादश को 75 रन से हराया. टेल्को ग्राउंड में रविवार को खेले गये इस मैच में हिना एलायड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में छह विकेट पर 210 रन बनाए. प्रिंस कुमार ने 57 व मो शाहिद अंसारी ने 46 रनों की पारी खेली. एआर एकादश की ओर से अरसलान राशिद ने दो व चिराग ने एक विकेट लिया. जवाब में एआर एकदाश की टीम 32 ओवर में 135 रन पर सिमट गयी. अरसलान राशिद ने 56 रनों का योगदान दिया. हिना एलायड की ओर से मो नजम अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिये. आदित्य मिश्रा को तीन विकेट मिले. मो नजम अशरफ प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >