जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को चार विकेट से पराजित किया. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में दस विकेट पर 170 रन बनाए. दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने 85 व अभिजीत कुमार ने 39 रनों की पारी खेली. यंग स्पोर्टिंग के हिमांशु ने 41/4 विकेट लिये. अश्विनी ने भी 28 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये. जवाब में स्पोर्टिंग क्लब की टीम 35.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. ओमराज गुप्ता ने 64 रनों की पारी खेली. दुर्गा प्रसाद मुर्मू को दो विकेट मिला. यंग स्पोर्टिंग के हिमांशु प्लेयर ऑफ द मैच बने.
Jsca B division cricket league: यंग स्पोर्टिंग की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को चार विकेट से हराया

Jsca B division cricket league: यंग स्पोर्टिंग की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को चार विकेट से हराया
Copied link
जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को चार विकेट से पराजित किया.