JSCA B DIVISION CRICKET LEAGUE: रोमांचक मैच में टाटा सेरसा की टीम छह रन से जीती

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में टाटा सेरसा की टीम ने हिना एलायड को छह रन से मात दी.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में टाटा सेरसा की टीम ने हिना एलायड को छह रन से मात दी. टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.1 ओवर में दस विकेट पर 218 रन बनाए. इमरान पलानी ने 49 व अभिषेक अग्रवाल ने 36 रनों की पारी खेली. हिना एलायड के मूलचंद शाह ने चार विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 40 ओवर में आठ विकेट पर 212 रन बनाकर मैच जीत लिया. केएम शाहरुख ने 59 व मो शाहिद अंसारी ने 50 रनों की पारी खेली. टाटा सेरसा के अभिषेक अग्रवाल ने तीन विकेट लिये. अभिषेक अग्रवाल प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >