जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में बुधवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन लीग के एक लो स्कोरिंग मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जमशेदपुर सीसी को 38 रन से हराया. विकास सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में दस विकेट पर 137 रन बनाए. आदित्य शरण ने 38 व दीपक स्वर्णकर ने 37 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर सीसी की ओर से समर चौधरी व श्रेष्ठ चौहान ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर सीसी की टीम 30.2 ओवर में 99 रन पर सिमट गयी. आदित्य मनोहर ने 37 रनों का योगदान दिया. विकास सीसी की ओर से अभिनव यादव ने चार विकेट लिये. अभिषेक कुमार सिंह को तीन विकेट मिला. अभिनव यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
Jsca b division cricket league : लो स्कोरिंग मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम 38 रन से जीती
जेएससीए बी डिवीजन लीग के एक लो स्कोरिंग मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जमशेदपुर सीसी को 38 रन से हराया
