जमशेदपुर. जुस्को स्कूल, बिष्टुपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में लोयोला मिडिल स्कूल को दस विकेट से पराजित किया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को खेले गये इस मैच में लोयोला की टीम 13.1 ओवर में 42 रन पर सिमट गयी. जुस्को स्कूल के अर्चित विश्वास ने चार व कृष्णा भारद्वाज ने दो विकेट लिये. जवाब में जुस्को स्कूल की टीम 3.4 ओवर में बिना विकेट गंवाये 45 रन बनाकर मैच जीत लिया. रेयान ने 18 व आदित्य ने 11 रनों की पारी खेली. अर्चित विश्वास को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.
Jsca school league jusco school win : जुस्को स्कूल, बिष्टुपुर की आसान जीत, लोयोला को हराया
जुस्को स्कूल, बिष्टुपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में लोयोला मिडिल स्कूल को दस विकेट से पराजित किया
