jsca a division league mithun mukharjee: जीत के साथ टाटा स्टील ने डेज मुकाबले के लिए किया क्वालिफाइ

जमशेदपुर. टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने अपने अंतिम मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब को पांच विकट से हराकर जेएससीए ए डिवीजन लीग के दो दिवसीय मुकाबले के लिए क्वालिफाइ कर लिया है.

जमशेदपुर. टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने अपने अंतिम मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब को पांच विकट से हराकर जेएससीए ए डिवीजन लीग के दो दिवसीय मुकाबले के लिए क्वालिफाइ कर लिया है. जेएससीए ए डिवीजन लीग की अंक तालिका में टॉप-4 पर रहने वाली टीमों ने दो दिवसीय मैच के लिए क्वालिफाइ किया. टाटा स्टील के अलावा यंग ब्वॉयज, लोयोला ब्लूज और नोबल सीसी की टीम ने डेज मुकाबले के लिए क्वालिफाइ किया. नोबल सीसी, स्कूल ऑफ क्रिकेट व मॉर्डन क्रिकेट क्लब का समान अंक (28-28) था. लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर नोबल सीसी की टीम ने अगले चक्र के लिए क्वालिफाइन किया.मंगलवार को खेले गये मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में दस विकेट पर 63 रन बनाए. जवाब में टाटा स्टील की टीम ने 16.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाकर मैच जीत लिया. वेटरन क्रिकेटर मिथुन मुखर्जी प्लेयर ऑफ द मैच रहे. उन्होंने बैटिंग में 25 रन व बॉलिंग में तीन विकेट लिये. टाटा स्टील के नीरज कुमार भी पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >