jsca A division league : विशाल प्रसाद की घातक गेंदबाजी, एल टाउन की टीम 74 रन पर सिमटी

जमशेदपुर. विशाल प्रसाद (15/5) की घातक गेंदबाजी की मदद नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने एल टाउन को जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नौ विकेट से हराया.

जमशेदपुर. विशाल प्रसाद (15/5) की घातक गेंदबाजी की मदद नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने एल टाउन को जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नौ विकेट से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये इस मैच में एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में दस विकेट पर 74 रन बनाए. आयुष कुमार 28 रनों की पारी खेली. विशाल प्रसाद ने 5 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिये. जवाब में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम 5.4 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया. निशिकांत कुमार ने 36 रनों पारी खेली. विशाल प्रसाद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >