Jsca a division cricket league : मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम नौ विकेट से जीती

जमशेदपुर. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएसससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया

जमशेदपुर. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएसससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में दस विकेट पर 92 रन बनाए. कुश झा ने 39 रनों का पारी खेली. मॉर्डन क्रिकेट क्लब के विजय शंकर मिश्रा, रोहित नायक ने चार-चार विकेट लिये. रितेश पटेल ने दो विकेट लिये. जवाब में मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया. रोहित नायक ने नाबाद 51 व शुभम वर्मा ने नाबाद 21 रन बनाए. रोहित नायक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. पूर्व रणजी क्रिकेटर दीपक कुमार ने रोहित को पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >