Jsca a division cricket league : विशाल व ऋषभ के शतक से नोबल क्रिकेट क्लब जीता

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को 27 रन से मात दी.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को 27 रन से मात दी. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में चार विकेट पर 273 रन बनाए. विसाल प्रसाद (102 रन) और ऋषभ पांडे (105 रन) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. मॉर्डन क्रिकेट क्लब के ऋषभ पटेल ने तीन विकेट लिये. जवाब में मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम 45 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी. रितेश पटेल ने 89 रन बनाए. नोबल की ओर से विशाल प्रसाद ने 33/3 विकेट लिये. विशाल प्रसाद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >