Jsca a division cricket league : टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर छह विकेट से जीता

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने एमसीसी को छह विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने एमसीसी को छह विकेट से मात दी. एमसीसी की टीम ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में दस विकेट पर 127 रन बनाए. मो अब्बास ने 34 व आर्यन चौधरी ने 26 रन बनाए. टाटा ट्रेनिंग सेंटर के युवराज ने चार व बिट्टू कुमार शाह ने तीन विकेट लिये. जवाब में टाटा स्टील की टीम 21.3 ओवर में चार विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया. युवराज सिंह ने 43 व अमित कुमार ने 34 रनों की पारी खेली. रोहित नायक ने तीन विकेट लिये. युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >