यंग ब्वॉयज ने यंग स्पोर्टिंग को तीन विकेट से हराया

jamshedpur sports news jsca. यंग ब्वॉयज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को तीन विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. यंग ब्वॉयज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को तीन विकेट से मात दी. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में दस विकेट पर 227 रन बनाये. अभिषेक वर्मा ने 72 और कमल हुसैन ने 54 रनों की पारी खेली. यंग ब्वॉयज की ओर से चंदन मुखी और जुनैद अशरफ ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में यंग ब्वॉयज की टीम 32.3 ओवर में सात विकेट पर 232 रन बनाकर मैच जीत लिया. अर्णव सिन्हा 59, अमरदीप सिंह 40 रनों का योगदान दिया. यंग स्पोर्टिंग रोशन कुमार ने तीन विकेट लिये. अभिषेक वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >