Jsca A Division Cricket League : दिवाकर और विवेक का शानदार प्रदर्शन, एल टाउन जीता

जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने पायोनियर क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने पायोनियर क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया. पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में दस विकेट पर 160 रन बनाए. अमन कुमार ने 51, समीर शर्मा ने 36 और सौरभ चंदा ने 21 रन की पारी खेली. एल टाउन की ओर से विवेक कुमार ने तीन, रवि शर्मा और सुमित कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में एल टाउन में 24.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया. विवेक कुमार ने 65, प्रताप ने नाबाद 31 व अनुभव सिंह ने 28 रनों का योगदान दिया. पायोनियर की ओर से ऑफ स्पिनर दिवाकर झा ने 5 विकेट अपने नाम किये. एल टाउन के विकेट प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >