Jsa premier division football league semifinal : जेएफसी रिजर्व को 4-3 से हराकर टाटा स्टील फाइनल में

जमशेदपुर. टाटा स्टील की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में पहुंच गयी है

जमशेदपुर. टाटा स्टील की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में पहुंच गयी है. मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये एक बेहद रोमांचक मैच में टाटा स्टील की टीम ने जेएफसी रिजर्व को 4-3 से हराया. जेएफसी रिजर्व की टीम मुकाबले में 56 मिनट तक 2-0 से आगे थी. इसके बाद टाटा स्टील ने अपनी रणनीति में परिवर्तन करते हुए जेएफसी पर ताबड़तोड़ हमले किए और 34 मिनट में चार गोल दागकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. मैच के दूसरे मिनट में ही जेएफसी रिजर्व की टीम ने गोपाल मुंडा के गोल की मदद से पहली बढ़त हासिल की. 31वें मिनट में मार्स निंगथौजम ने एक बेहतरीन गोल करते हुए जेएफसी को मुकाबले में 2-0 की बढ़त दिला दी. हाफ टाइम के बाद टाटा स्टील की टीम ने अपनी प्लेइंग स्टाइल में परिवर्तन करते हुए अटैकिंग फुटबॉल खेला. 56वें मिनट में गोराचंद मार्डी ने गोल दागकर टाटा स्टील की मुकाबले में वापसी करायी. 60वें मिनट में मार्स निंगथौजम ने अपना दूसरा गोल दागते हुए जेएफसी की बढ़त 3-1 कर दी. 79वें मिनट में आसमां हेंब्रम व और 85वें मिनट में सुनील लोहार ने एक-एक गोल दागकर टाटा स्टील को मुकाबले में 3-3 गोल की बराबरी दिला दी. ड्रॉ की ओर बढ़ रहे इस मुकाबले का सबसे रोमांचक पल इंजरी टाइम (90 1 मिनट) में आया. सुनील लोहार ने इंजरी टाइम (90 1 मिनट) में एक सनसनीखेज गोल दागकर टाटा स्टील को मैच में 4-3 की अजेय बढ़त दिला दी. टाटा स्टील की टीम ने कोच जोगेश शर्मा की निगारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही है. बुधवार को झारखंड स्पोर्टिंग क्लब और टाटा मोटर्स के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जायेगा. यह मैच दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >