jsa premier division football league : टाटा मोटर्स ने जीएफए को 4-0 से हराया

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स की टीम ने जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी (जीएफए ) को 4-0 से हराया.

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स की टीम ने जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी (जीएफए ) को 4-0 से हराया. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्मस कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गये इस मैच में टाटा मोटर्स की टीम ने मैच के 24वें मिनट मं रंजीत मार्डी की गोल की मदद से पहली बढ़त हासिल की. 43वें मिनट में रोहित तिग्गा ने गोल करते हुए टाटा मोटर्स की बढ़त दोगुनी कर दी. 48वें मिनट में सूरज सोरेन और 79वें मिनट में दिनेश सोरेन ने एक-एक गोल करते हुए टाटा मोटर्स को मुकाबले में 4-0 की अजेय बढ़त दिला दी. मैच के दौरान हाजू सोरेन को और ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी के तरुण सिंह को रेफरी ने चेतावनी दी. जीत दर्ज करने वाली टाटा मोटर्स की टीम को कुल तीन अंक मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >