अरुणा समिति ने सिंहभूम सॉकर को बराबरी पर रोका

जमशेदपुर. सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब और अरुणा समिति के बीच सोमवार को गोपाल मैदान में जेएसए सुपर डिवीजन लीग का एक रोमांचक मैच खेले गया.

जमशेदपुर. सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब और अरुणा समिति के बीच सोमवार को गोपाल मैदान में जेएसए सुपर डिवीजन लीग का एक रोमांचक मैच खेले गया. बढ़त बनाने के बावजूद अरुणा समिति की टीम को सिंहभूम सॉकर से ड्रॉ खेलना पड़ा. मैच के दसवें मिनट में भीम मुर्मू की गोल की मदद से अरुणा समिति ने पहली बढ़त हासिल की. 39वें मिनट में वीर हेंब्रन ने गोल दागते हुए सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब को मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. 55वें मिनट में रवि टूडू ने एक बेहतरीन गोल करते हुए सिंहभूम सॉकर मुकाबले में 2-1 की बढ़त दिला दी. 60वें मिनट में एक बार फिर भीम मुर्मू ने गोल दागकर अरुणा समिति को मुकाबले में 2-2 की बराबरी दिला दी. इसके के बाद मैच में कोई भी गोल नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >