जमशेदपुर. सरायकेला के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित झारखंड अंतर जिला फुटबॉल टीम के लिए जमशेदपुर टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम का चयन टिनप्लेट मैदान में जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया है. टीम का कोच मिलर राउत को व सहायक कोच मधुसूदन महतो को बनाया गया है. सागर मुखी टीम मैनेजर की भूमिका निभायेंगे. गत वर्ष की चैंपियन जमशेदपुर की टीम रविवार को सीधे क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान सरायकेला-खरसावां से भिड़ेगी. टीम में बुद्धेश्वर हांसदा (गोलकीपर), संजीव टुडू, रंगलाल मुर्मू, किशन सरदार, नागेंद्र महतो, रंजीत मार्डी, संजय मुर्मू, ठाकुर दास किस्कू, लालू टुडू, धर्म हेंब्रम, रोहित तिग्गा, बरियाद मुर्मू (गोलकीपर), मनोज महतो, मंजीत करमाली, आसमां हेंब्रम, दुर्गा चरण टुडू, मो दानिश व समीर सामद शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
