jsa a division league: यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी व जीवीके की टीम जीती

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गये.

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गये. आर्मरी मैदान में खेले गये पहले मैच में यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी की टीम ने सिदो-कान्हू फुटबॉल क्लब को 2-1 से मात दी. मैच के 45वें मिनट में यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की टीम ने रवि गागराइ की गोल की मदद से पहली बढ़त बनायी. 53वें मिनट में आकाश महतो ने एक शानदार गोल करते हुए सिदो-कान्हू की टीम को मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. 68वें मिनट में बाया मांझी के गोल की मदद से यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी की टीम ने मुकाबले में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. इधर, टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के एक अन्य मैच में ग्राम विकास केंद्र (जीवीके) की टीम ने झारखंड ब्यार को 2-1 से हराया. ग्राम विकास के लिए हरिश चंद्र सोरेन व रोबिन हेंब्रम ने गोल किया. झारखंड ब्यार की ओर से सामू दिग्गी ने गोल दागा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >