jsa a division football league: मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने सिदो-कान्हू को 3-0 से हराया

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के एक मैच में सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन को 3-0 से मात दी.

जमशेदपुर. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के एक मैच में सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन को 3-0 से मात दी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की ओर से अमन कुमार, सौम्य मार्डी व अमन ने एक-एक गोल किया. वही, आर्मरी मैदान में यूनाइटेड फुटबॉल एसोसिएशन और विकास समिति के बीच खेला गया ए डिवीजन लीग का एक अन्य मैच 1-1 गोल के साथ ड्रॉ रहा. यूनाइटेड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से रवि गागराई (27वें मिनट) और विकास समिति के प्रदीप मुर्मू (61वें मिनट) ने एक-एक गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >