FC ने जेआरडी टाटा को किया याद, खिलाड़ियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर में जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती पर फुटबॉलरों और टीएफए के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जानिए उनके खेल और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में.

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी ने टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) परिसर में भारत रत्न जहांगीर रतनजी दादाभाई (जेआरडी) टाटा की 122वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर टीएफए के पूर्व कैडेट, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलरों और नवोदित खिलाड़ियों सहित जमशेदपुर एफसी परिवार के सदस्यों ने जेआरडी टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को राष्ट्र निर्माण और खेलों के विकास में जेआरडी टाटा की दूरदर्शिता व उनके अतुलनीय योगदान की जानकारी दी गई. मौके पर जेएफसी के सीईओ मुकुल विनायक चौधरी, जीएम प्रशांत गोडबोले, कोच और अन्य कर्मचारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >