Jamshedpur news. भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बोड़ाम एवं जमशेदपुर सदर प्रखंड का किया दौरा

बोड़ाम के खोखरो गांव में शहद संग्रहण से जुड़े परिवारों का बढ़ाया उत्साह

Jamshedpur news.

प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन (पीएम-जनमन) के अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के खोखरो गांव में स्थापित वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) का निरीक्षण भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद द्वारा किया गया. इस अवसर पर परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो एवं जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत बारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने केंद्र में कार्यरत सबर समुदाय के सदस्यों से संवाद स्थापित किया. उन्होंने शहद संग्रहण, मधुमक्खी पालन, प्रोसेसिंग तथा ब्रांडिंग की प्रक्रियाओं पर उपयोगी जानकारी साझा की. इसके अतिरिक्त उन्होंने सबर परिवारों को शहद एकत्रीकरण के लिए आवश्यक उपकरण एवं सामग्रियां भी वितरित कीं. जमशेदपुर सदर प्रखंड अन्तर्गत देवघर पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में संयुक्त सचिव ने आवास योजना के लाभुकों से संवाद स्थापित किया. उन्होंने आगामी 15 से 30 जून तक संचालित होने वाले धरती आबा जनभागीदारी अभियान के विषय में भी ग्रामीणों को जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >