jamshedpur news : मई से साकची-बिष्टुपुर में बदल जायेगी पार्किंग व्यवस्था, पर नहीं बढ़ेगा शुल्क

पार्किंग शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं करने से लोगों को मिलेगी राहत

jamshedpur news : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में मई माह से पार्किंग की व्यवस्था बदल जायेगी. हालांकि, शहरवासियों के लिए राहत की बात यह है कि नयी एजेंसी के आने के बावजूद पार्किंग शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की जायेगी. जेएनएसी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान दरें ही आगे भी लागू रहेंगी. इसके तहत दोपहिया वाहनों के लिए पहले दो घंटे का शुल्क 10 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 20 रुपये निर्धारित है. वहीं, दो घंटे से अधिक समय होने पर दोपहिया के लिए 2 रुपये और चारपहिया के लिए 5 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. नौ मई को पार्किंग के लिए लगेगी बोली जेएनएसी एरिया के आठ पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए नौ मई को बोली लगेगी. शाम चार बजे जेएनएसी कार्यालय में डाक होगा. साकची के पांच और बिष्टुपुर के तीन पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए खुली डाक से बोली लगेगी. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली एजेंसी को एक साल के लिए पार्किंग का ठेका मिलेगा. एजेंसी को न्यूनतम बोली की राशि प्लस 2 प्रतिशत टीसीएस अतिरिक्त चुकाना होगा. सभी पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए अलग- अलग टर्न ओवर राशि तय की गयी है. वहीं, निविदा फॉर्म की कीमत पांच हजार से लेकर 10 हजार रुपये रखी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >