खान-खनिज बिल के खिलाफ बहरागोड़ा में JMM की बैठक, सात सितंबर को धरना देने का ऐलान

केंद्र सरकार के खान-खनिज बिल के विरोध में झामुमो ने बहरागोड़ा में बैठक की। सात सितंबर को प्रखंड कार्यालय पर धरना देने का ऐलान किया गया है।

प्रतिनिधि, बहरागोड़ाकेंद्र सरकार द्वारा हाल में पारित खान-खनिज बिल के विरोध में नेताजी शिशु उद्यान में झामुमो बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बिल के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित खान-खनिज बिल से झारखंड की जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है.अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए एक बार फिर सभी को उलगुलान करने की जरूरत है, ताकि इतिहास दोहराया जा सके. इसकी झांकी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन के दौरान देखने को मिलेगी. कार्यकर्ताओं से धरना से पूर्व गांव-गांव जाकर लोगों के बीच जन जागरण अभियान चलाने की अपील की.

झारखंड की आर्थिक स्थिति कमजोर करने की तैयारी

कुणाल षाड़ंगीविशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सह झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि केंद्र सरकार खान-खनिज बिल के माध्यम से राज्य सरकार पर दबना चाहती है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो.आरोप लगाया कि यह कानून झारखंड की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने और राज्य की कमर तोड़ने के उद्देश्य से लाया गया है.बिल पारित होने के दौरान झारखंड के नौ सांसद मौजूद थे, लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया. ऐसे नेताओं की भूमिका को जनता को समझने की जरूरत है. आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब देगी. बैठक का संचालन गुरुचरण मार्डी ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन, सागेन पूर्ति, नासिर खान, मो जलील, ललित मार्डी, प्रो श्याम मुर्मू, निर्मल दुबे, रास बिहारी साव, मुन्ना होता, मिंटू पाल, शास्त्री हेंब्रम, जीतवाहन राऊत, अरुण बारिक, दीपक बारीक, बिशु ओझा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >