Jamshedpur news. साकची में झामुमो ने सदस्यता पहचान पत्र वितरण किया

बाघराय मार्डी ने खुद पर्ची कटवाकर अपना सक्रिय सदस्यता पहचान पत्र बनबाया

Jamshedpur news.

साकची स्थित झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सदस्यता पहचान पत्र बांटा गया. जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने खुद पर्ची कटवाकर अपना सक्रिय सदस्यता पहचान पत्र बनाया. इसके साथ ही अरुण सिंह, विद्यासागर दास, अरुण प्रसाद, नांटू सरकार, कृष्णा कामत, पप्पू यादव, झरना पाल, सविता दास, प्रीतम हेंब्रम समेत अन्य ने अपना सदस्यता पहचान पत्र बनवाया. सदस्यता पहचान पत्र वितरण करने के दौरान जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी, प्रमोद लाल व सुनील महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >