सुंदरनगर : सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की मौत

सुंदरनगर : सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की मौत

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह स्थित यूसील क्वार्टर में रहने वाले लखिंदर हो की रविवार को टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पूर्व लखिंदर बाइक से सुंदरनगर से अपने क्वार्टर तुरामडीह की ओर जा रहा था. उसी दौरान पीछे से एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी. जिस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. इसके बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >