जमशेदपुर : परसुडीह-सरजामदा के जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे झामुमो नेता दुबराज नाग को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. दुबराज नाग फिलहाल घाघीडीह जेल में बंद हैं. बचाव पक्ष के अधिवक्ता अखिलेश कुमार ने बताया - हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने दुबराज नाग को जमानत दी है. इसी मामले में उनके सहयोगी और झामुमो नेता जितेंद्र सिंह को भी पूर्व में अदालत से जमानत मिल चुकी है.
2016 में हुई थी जमीन कारोबारी की हत्या
मामला वर्ष 2016 का है. 19 जनवरी को सरजामदा निवासी जमीन कारोबारी संजीव सिंह की जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मामले की जांच शुरू हुई और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था. बाद में इस हत्याकांड में अदालत ने जितेंद्र सिंह और दुबराज नाग को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. अब हाईकोर्ट से दुबराज नाग को जमानत मिलने के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है.
