शशि के शानदार शतक से झारखंड महिला टीम जीती

जमशेदपुर. सूरत में खेले जा रहे सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने मणिपुर को 121 रन से मात दी.

जमशेदपुर. सूरत में खेले जा रहे सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने मणिपुर को 121 रन से मात दी. झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शशि के नाबाद 102 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाये. शशि ने अपनी धमाकेदार पारी में 11 चौके व 5 छक्के जड़े. सोनिया ने 22 रनों का योगदान दिया. जवाब में मणिपुर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 49 रन ही बना सकी. ममता पासवान और अश्विनी कुमारी ने दो-दो विकेट लिये. झारखंड टीम का अगला मैच 24 अक्तूबर को नागालैंड से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >