प्राकृतिक खूबसूरती का लेना चाहते हैं आनंद तो जमशेदपुर की ये जगह भी किसी से कम नहीं

झारखंड में कई ऐसी जगहें हैं जहां की प्राकृति खूबसूरती देखते ही बनती है. जमशेदपुर भी इनमें से एक है. अगर आप भी इस साल गर्मियों की छुट्टियों में जमशेदपुर आने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन जगहों पर आना न भूलें.

डिमना झील

जमशेदपुर का डिमना झील सबसे झारखंड सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है. टाटा स्टील ने इसका निर्माण किया जो कि दलमा वन्य जीवन अभयारण्य के नजदीक है. नवंबर से फरवरी तक यहां तो सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती है. जमशेदपुर से इस झील तक आसान से पंहुचा जा सकता है.

नरवा वन

अगर आपको वनों की असल सुंदरता देखनी हो तो जमशेदपुर के नरवा वन आपके लिए बेहतर जगह है. यहां कई म्यूजिक वीडियो भी शूट हो चुका है.

दलमा अभयारण्य

झारखंड के दलमा अभयारण्य जमशेदपुर, रांची और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के बीच बसा पूर्वी भारत का एक प्रमुख वन्य जीव अभयारण्य है. इसे खास तौर पर हाथियों के संरक्षण के लिए चुना गया है. यहां पर सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. दलमा की खासियत ये है कि रात में यहां का अद्भुत नजर बेहद अद्भुत दिखाई देता है. जमशेदपुर से इसकी दूरी 31 किमी है.

चांडिल डैम

जमशेदपुर का चांडिल डैम पूरे झारखंड में विख्यात है. इसे स्वर्णरेखा नदी के किनारे पर बनाया गया है. इस जगह की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए पूरे देश से सैलानियों का आना जाना लगा रहता है. प्राकृति से घिरा हुआ यह डैम का नजारा लोगों को बेहद रोमांचित करता है. आपको बता दें कि यहां पर बोटिंग की सुविधा भी दी गयी है.

हुडको झील

जमशेदपुर का हुडको डैम प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास है. टेल्को कॉलोनी द्वारा निर्मित यह जगह पिकनिक स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है. अगर आप शांति और सुकून के साथ प्राकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जगह बेस्ट है. आपको बता दें कि जमशेदपुर से इसकी दूरी लगभग 9 किमी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >