टाटा मोटर्स ने कोरोना वायरस के मद्देनजर बायोमेट्रिक हाजिरी पर लगायी रोक

कोरोना वायरस की वजह से टाटा मोटर्स प्रबंधन ने अगले आदेश तक के लिए बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाने पर रोक लगा दी है.

जमशेदपुर : कोरोना वायरस की वजह से टाटा मोटर्स प्रबंधन ने अगले आदेश तक के लिए बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाने पर रोक लगा दी है. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारी अब बायोमेट्रिक की जगह गेट पास से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. आज गुरुवार बी शिफ्ट से यह आदेश प्रभावी माना जाएगा. यह आदेश अगले आदेश तक के लिए प्रभावी रहेगा. झारखंड सरकार ने भी कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए सरकारी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगायी है.

झारखंड में कोरोना वायरस को लेकर अबतक एक भी मामला पॉजिटिव नहीं मिला है. बचाव के लिए कदम उठाते ही झारखंड सरकार ने अपने सभी दफ्तारों में बायोमेट्रिक प्रणाली से हाजिरी पर रोक लगा दी है. झारखंड सरकार ने यह निर्णय केंद्र सरकार के निर्णय को देखते हुए लिया है. केंद्र और राज्य सरकार के फैसलों के बाद निजी कंपनियां भी इस तरह का फैसला ले रही है. टाटा मोटर्स ने यह फैसला लिया है अब कई कंपनियां हैं जो इस तरह का फैसला ले रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PankajKumar Pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >