Jharkhand state cycling championship aveet singh: स्टेट साइकिलिंग चैंपियनशिप में अवनीत ने जीते दो कांस्य पदक

जमशेदपुर. देवघर में 8-9 नवंबर को झारखंड स्टेट साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. देवघर में 8-9 नवंबर को झारखंड स्टेट साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर के साइकिलिस्ट अवनीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किये. अवनीत सिंह ने एलीट सीनियर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में 20 किलोमीटर तक साइकिलिंग करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं, मास स्टार्ट रोड रेस में अवनीत ने 40 किलो मीटर दूरी तक साइकिलिंग करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. नीलडीह के रहने वाले अवनीत इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकिलिंग इवेंट में भी हिस्सा ले चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >