Jharkhand news : प्राचार्य ने एमजीएम के इमरजेंसी, ओपीडी व वार्ड का किया निरीक्षण, कई डॉक्टर व कर्मचारी मिले गायब

Jharkhand news : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी हांसदा मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में अधीक्षक डॉ शिखा रानी व सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे. बैठक करने के बाद उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड का निरीक्षण किया.

देर से आने वालों को दी चेतावनी, गायब रहने वाले कर्मियों को किया जायेगा शो-कॉज

Jharkhand news :

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी हांसदा मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में अधीक्षक डॉ शिखा रानी व सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे. बैठक करने के बाद उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान पाया कि कई ओपीडी में डॉक्टर व कर्मचारी नहीं पहुंचे थे. वहीं कई लोग काफी देर बाद पहुंचे. देर से आने वाले डॉक्टर व कर्मियों को समय पर अस्पताल आने की चेतावनी दी. वहीं गायब रहे कर्मियों को शो-कॉज किया जायेगा. सभी को लेटर जारी किया जा रहा है. प्राचार्य ने कहा कि सभी डॉक्टर व कर्मचारी को समय पर अस्पताल आना होगा. काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कई डॉक्टर व कर्मचारी समय पर अस्पताल नहीं आते हैं, जिसके कारण यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती है.

बता दें कि 19 दिसंबर को अस्पताल का निरीक्षण करने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आ रहे हैं. प्रधान सचिव के दौरा को लेकर प्राचार्य ने व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >