Jharkhand News: जमशेदपुर में ट्रेन से कटकर 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, शवों की नहीं हो पाई है पहचान

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोविंदपुर में रेलवे ट्रैक पर 2 बच्चों समेत 3 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

Jharkhand News| जमशेदपुर, ब्रजेश सिंह : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार (14 जून) को एक दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रेन से कटकर 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई. घटना जमशेदपुर में हुआ है. एक बच्ची, एक बच्चा और एक अधेड़ का शव गोविंदपुर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला.

Jharkhand में सुबह-सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले 3 शव

बताया जा रहा है कि घटना अहले सुबह करीब 4 बजे की है. एक ट्रेन के पार होने के बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक पर 3 शव पड़े देखे. शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला आत्महत्या का है. घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गोविंदपुर हॉल्ट के पास मिले शव अधेड़ और 2 बच्चों के

मृतकों में दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की और एक लड़का है. एक अधेड़ पुरुष भी उनके साथ रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में मिला है. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस इनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है. पहले आसपास के लोगों की मदद से मृतकों की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला.

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

ये तीनों शव पोल संख्या 242/14 के पास सुबह-सुबह देखे गए. रेलवे और जमशेदपुर पुलिस मिलकर इस मामले की जांच में जुट गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें

उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: 500 मीटर में फैले थे शवों के टुकड़े, इकट्ठा करने में लगे दो घंटे

झारखंड में उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की मौत, दो घंटे बाधित रही ट्रेन सेवा

रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात महिला का मिला क्षत-विक्षत शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >