जमशेदपुर में ढाई साल की बच्ची की जिद के आगे झुकना पड़ा मतदान कर्मियों को, ऐसे हुई उसकी डिमांड पूरी

जमशेदपुर में एक ढाई साल की बच्ची भी वोटिंग से पहले अपने हाथ में नीली स्याही लगाने के लिए रोने लगी. अंत में मतदान कर्मियों को उनकी डिमांड पूरी करनी पड़ी.

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के छठे व झारखंड में तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया. राज्य में शनिवार को रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मतदाताओं का जोश सर चढ़ कर बोल रहा था. चाहे बूढ़े हो या दिव्यांग सभी का उत्साह चरम पर था. कड़ी धूप भी लोगों के हौसले को डिगा नहीं पायी. इस दौरान जमशेदपुर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. हुआ यूं कि एक ढाई साल की बच्ची भी वोटिंग से पहले अपने हाथ में नीली स्याही लगाने के लिए रोने लगी. अंत में मतदान कर्मियों को उसके जिद के आगे झुकना पड़ा और उन्होंने अपने पास रखी ब्लू रंग की पेन से उनके हाथ पर निशान लगाया.

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला ये है कि एक ढाई की बच्ची खिरांशी गगराई अपनी मां पूर्णिमा दिगी के साथ जमशेदपुर के विद्यापति नगर स्थित संयुक्त सेवा संघ मतदान केंद्र पर पहुंची थी. जब उनकी मां के मतदान की बारी आयी तो वोटिंग से पहले उनके हाथ पर नीली स्याही लगायी गयी. इन सारी प्रक्रियाओं को उनकी बेटी ने भी देखा. इस दौरान वह भी अपनी मां की तरह नीली स्याही लगाने के लिए रो पड़ी. जब वह शांत नहीं हुई तो वहां पर मौजूद मतदान कर्मियों का दिल पसीज गया और वह उन्हें अपने पास रखे नीले रंग के पेन से उसके उंगली पर स्याही लगायी. तब जाकर वह शांत हुई. इसके बाद वह अपनी मां के साथ फोटो ली.

मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

बता दें कि जमशेदपुर में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. भारी गर्मी के बीच मतदाताओं की लाइन सुबह से ही बूथ पर लगी थी. कई जगहों पर तकनीकी खराबी होने के कारण मतदान विलंब से शुरू हुआ. इस वजह से मतदाताओं में आक्रोश भी दिखा. हालांकि, इन सबके बावजूद सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग चुनाव संपन्न हुआ.

Also Read: जमशेदपुर में बुढ़ापा को मात देकर बुजुर्गों ने किया मतदान, देखें PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >