Jharkhand kabaddi team trainning camp for national's : झारखंड कबड्डी टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू

जमशेदपुर. महाराष्ट्र के पुणे में 29 जनवरी से सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. महाराष्ट्र के पुणे में 29 जनवरी से सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम का प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत बुधवार को कदमा स्थित मंगल सिंह क्लब में हुई. 27 जनवरी तक चलने वाले इस कैंप में राज्य भर के 20 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. कैंप के बाद अंतिम 12 खिलाड़ी को झारखंड टीम में शामिल किया जायेगा. कैंप में शामिल सभी खिलाड़ियों को कोच तिलक राम साहू, शिव प्रसाद जंघेल, जसवंत साहू ट्रेनिंग प्रदान कर रहे हैं. उक्त जानकारी जिला कबड्डी संघ के संयोजक रमेश कुमार साहू ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >