राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहली बार झारखंड की एंट्री, ग्वालियर में पदक के लिए जोर लगाएंगे 12 खिलाड़ी

ग्वालियर में आयोजित प्रथम सेंट्रल जोन सीपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की टीम पहली बार भाग ले रही है. खिलाड़ी पदक जीतने के लिए आज मैदान में उतरेंगे.

जमशेदपुर | हौसले की उड़ान अब राष्ट्रीय मंच तक पहुंच गयी है. प्रथम सेंट्रल जोन सीपी (सेरेब्रल पाल्सी) फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की टीम पहली बार अपना दम दिखाने ग्वालियर पहुंच गयी है. झारखंड के लिए यह प्रतियोगिता इसलिए भी खास है, क्योंकि राज्य की सीपी टीम पहली बार इस स्तर की राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा ले रही है. खिलाड़ियों के पास अपने प्रदर्शन के जरिए राज्य की दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मौका है.

रविवार को मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी

अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में झारखंड के खिलाड़ी रविवार को मैदान में उतरेंगे. पहली ही भागीदारी को यादगार बनाने के इरादे से टीम की नजर पदक पर है. सीपी स्पोर्ट्स झारखंड के महासचिव राजकुमार सिंह के अनुसार टीम में 12 खिलाड़ी और दो कोच शामिल हैं. टीम के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह है. रविवार को होने वाली स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं.

इन 12 खिलाड़ियों पर टिकी झारखंड की उम्मीद

झारखंड टीम में राजीव कुमार पाती, ओम प्रकाश, शीतल सिका, मो. आजाद, गोविंद प्रसाद नोनिया, तेजेंद्र सिंह, राजेंद्र महतो, अजय कुमार पासवान, रोहित कुमार, अनाम हैदर, किशोर गोप और गणेश प्रसाद शामिल हैं. टीम को प्रतियोगिता के दौरान जे. बेहरा और राजकुमार कोचिंग देंगे. दोनों कोच खिलाड़ियों की रणनीति और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में जुटे हैं.

अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर

ग्वालियर पहुंच चुकी झारखंड टीम अब मुकाबले के लिए तैयार है. पहली बार राष्ट्रीय मंच पर उतरने वाले खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता सिर्फ पदक की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा अवसर भी है. अब नजर रविवार पर है जब झारखंड के ये 12 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे और पहली ही कोशिश में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करने की कोशिश करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >