ए डिवीजन लीग में झारखंड ब्यार की टीम जीती

जमशेदपुर. झारखंड ब्यार की टीम ने टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी को 2-0 से मात दी.

जमशेदपुर. झारखंड ब्यार की टीम ने टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी को 2-0 से मात दी. झारखंड ब्यार की ओर से सुदन मार्डी व सामू हेंब्रम ने एक-एक गोल किया. बुधवार को जेएसए लीग में कुल चार मैच खेले जायेंगे. प्रीमियर डिवीजन लीग में दलमा टाईगर का सामना नरवा पहाड़ से टेल्को में होगा. सुपर डिवीजन में जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब व शिशु डोमकॉम के बीच गोपाल मैदान में मैच होगा. टिनप्लेट में आदिवासी ऋतुई व सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन के बीच मैच देखने को मिलेगा. आर्मरी मैदान में डोबो संंग्राम संघ और बरहा डिशोम फुटबॉल टीम के बीच जोरदार मैच होगा. ये सभी मुकाबले दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >