Jharkhand boxing team for national games : नेशनल गेम्स में झारखंड के सात बॉक्सर करेंगे शिरकत

jamshedpur sports news boxing. उत्तराखंड नेशनल गेम्स के लिए झारखंड बॉक्सिंग टीम की घोषणा कर दी गयी है.

जमशेदपुर. 38वीं उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल में झारखंड के सात बॉक्सर व दो तकनीकी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. 31 जनवरी से लेकर सात फरवरी तक पिथौरगढ़ में बॉक्सिंग के इवेंट होंगे. झारखंड की टीम में शामिल खिलाड़ी व कोच सोमवार को रांची से पिथौरगढ़ के लिए रवाना हुए. टीम के रवाना होने से पूर्व सभी खिलाड़ियों को झारखंड की आधिकारिक किट प्रदान की गयी. टीम में नेहा तंतुबाई, स्नेहा गुप्ता, निशा कुमारी, आकाश दास, निखिल, सचिन शाह, रोशन झा शामिल है. कोच की भूमिका अजित कुमार सिंह व शिवानी कुमारी निभायेंगी. झारखंड टीम के खिलाड़ियों को जोओए के मुधुकांत पाठक, शिवेंद्र मिश्रा, जेबीए के अध्यक्ष उत्तम सिंह, सचिव आनंद बिहारी दुबे व कोषाध्यक्ष आरके वर्मा ने शुभकामनाएं दी. खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी व महेश तिर्की के सहयोग से टीम के खिलाड़ियों को कंप्लीट किट दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >