झारखंड-बिहार क्षेत्रीय कैरम टीम कानपुर रवाना

CISCE CARROM : सीआइएससीइ नेशनल कैरम चैंपियनशिप का आयोजन कानपुर में 26-28 अक्तूबर तक होगा. इस प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए बिहार-झारखंड की क्षेत्रीय कैरम टीम

जमशेदपुर. सीआइएससीइ नेशनल कैरम चैंपियनशिप का आयोजन कानपुर में 26-28 अक्तूबर तक होगा. इस प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए बिहार-झारखंड की क्षेत्रीय कैरम टीम गुरुवार को कानपुर के लिए रवाना हुई. टीम का कोच जेएच तारापोर स्कूल के वी अरुण कुमार, अमोल दोबराज, वेणु गोपाल राव, चंद्रचूड़ चक्रवर्ती और स्नेहा को बनाया गया है. वहीं, टीम का मैनेजर बेल्डीह चर्च स्कूल के खेल शिक्षक अशफाक अहमद को नियुक्त किया गया है. झारखंड-बिहार टीम का चयन सीआइएससीइ क्षेत्रीय कैरम टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. टीम में कुल 30 लोग शामिल है. जो, सीनियर व जूनियर वर्ग में शिरकत करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >