झारखंड बीच हैंडबॉल टीम घोषित

jamshedpur sports news beach handball : सीनियर बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड बीच हैंडबॉल टीम की घोषणा कर दी गयी है.

जमशेदपुर. हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से गुवाहाटी में 10-13 जनवरी तक सीनियर नेशनल बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप (महिला-पुरुष) का आयोजन किया जायेगा. इस चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम (महिला-पुरुष) की घोषणा मंगलवार को झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन ने की. झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव इमरान मसूद खान ने बताया कि टीम का चयन फेडरेशन द्वारा दिये गये गाइडलाइन को ध्यान में रखकर किया गया है. टीम इस प्रकार : पुरुष वर्ग: दिनेश (गोलकीपर), वेंकट, नदीम, मोहन, अजीत, संदीप, दीपक, मितेन, लवजीत, यश. महिला टीम: रिमझिम, अदिति (गोलकीपर), भारती, साक्षी, जूली, सुनीता, सविता, रीना, कोमल, शिल्पा. चयन टीम को झारखंड हैंडबॉल एसोसिशन के सीनियर उपाध्यक्ष डॉ हसन इमाम मलिक ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >